*बहुचर्चित जौलखेड़ा बैंक गबन कांड में किसान भी बना आरोपी !*

 बहुचर्चित जौलखेड़ा बैंक गबन कांड में किसान भी बना आरोपी
मुलताई। बहुचर्चित जौलखेड़ा बैंक गबन कांड में पुलिस ने
डिवटिया निवासी किसान धनराज पवार को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पूर्व बैंक मैनजर की 7 दिनों तक और रिमांड बढ़वाई है। थाना प्रभारी सुनील लाटा ने बताया की पूर्व के दो आरोपी मिलाकर अब 3 आरोपी हो गए हैं जिसमे अभी 4 और आरोपी बनाये जाएंगे। इधर पुलिस रिमांड में पुरे मामले की पुलिस गहनता से जाँच और पूछताछ कर रही है जिसमे मुख्य आरोपी अभिषेक रत्नम नित नए खुलासे कर रहा है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में तत्कालीन बैंक मेनेजर एवम् कैशियर सहित कुछ बाहरी लोगों को भी आरोपी बनाया जा सकता है। फ़िलहाल बैंक में सवा करोड़ के गबन का मामला रोज नई सुर्खिया बटोर रहा है। मिलीभगत से षड़यंत्र कर गबन के इस मामले में कई रसूखदार पर भी गाज गिरने की सम्भावना है।

Source : अक्षय सोनी

7 + 10 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]